डार्क लेडी सानेट्स - एक परिचय

 

डार्क लेडी सानेट्स-एक परिचय

 

जब कोई साहित्यकार किसी पुरानी लेकिन प्रबल सोच के विरोध मे एक अपारंपरिक तर्क और तथ्य के साथ उतरता है तो पूरे समाज का ध्यान उसपर केंद्रित हो जाता है । हर पाठक उसकी  अपने ढंग से समीक्षा प्रारंभ कर देता है।साहित्यकार की इस नई सोच से , जिन रूढ़िवादी और कट्टर पंथी लोगों की  भावनाएं और मान्यताऐं आहत  होती हैं, वे उसे गलत साबित करने या उसे कवि के निजी जीवन के किसी अपवाद के साथ जोड़ने मे लग जाते  हैं ताकि यह नया विचार अगर झूठ न ठहराया जा सके तो काम से काम एक अपवाद के रूप मे जाना जाए  और पुरानी मान्यताओ का स्थान न  ले पाए ।

 

शेक्सपियर ने भी अपने डार्क लेडी सानेट्स  मे कुछ ऐसा ही दर्शन सामने रखा । एलीजाबेथन युग की रंग भेद वाली रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी । ये कहा कि  काली त्वचा , काले बाल भी एक अलग सुंदरता रखते है। ये जरूरी नहीं की चमड़ी सफेद हो, बाल और आँखें भूरी हो तभी कोई नारी सुंदर कही  जाए।

पागल लोगों ने उस स्त्री को ढूँढना शुरू किया जिसके प्यार मे दीवाने होकर शेक्सपियर ये सब अनाप शनाप सोच रहे थे । पर वो स्त्री मिली नहीं, क्योंकि थी ही नहीं । शेक्सपियर की डार्क लेडी तो एक प्रतीक थी और उसके प्रति सुंदरता का भाव एक उदार सोच थी जो इन सानेट्स मे तरह- तरह से व्यक्त की गई ।

इस उदार विचार को उस प्राचीन और रूढ़िवादी युग मे दृढ़ता से रखने वाले इन सारे डार्क लेडी सानेट्स को मैं आपके सामने सहज हिन्दी काव्य के रूप मे रखने जा रहा हूँ ।

जैसा की आप जानते हैं शेक्सपियर ने 1 से लेकर 154 तक 154 सानेट्स लिखे हैं । इनमे से 1 से 17 को मैरेज सानेट्स , 18 से 126 को फेयर यूथ सानेट्स और 127 से 154 को डार्क लेडी सानेट्स का नाम दिया गया ।

 

डार्क लेडी सानेट्स का दायरा केवल सावले रंग की वकालत और उसको मान्यता देने तक ही सीमित नहीं  हैं । अगर ऐसा होता तो एक सानेट लिखने  के बाद कुछ लिखने को नहीं बचता या, हर सानेट मे एक ही बात दुहराई जाती ।पर 28 सानेट्स लिखे  गए हैं और सब मे कुछ न कुछ अलग है । आप जब एक एक करके ये डार्क लेडी  सानेट्स को पढ़ेंगे तो यह देखकर दंग  रह जाएंगे की साँवली  सूरत के प्रति प्रेम के छोटे से विषय पर 28 प्रकार के भाव और विचार कवि के मन मे आए और उनमे से हर भाव इतना व्यापक था की उसपर एक पूरी कविता बनी ।

आइए मेरे साथ उन 28 सानेट्स मे से मेरे पसंदीदा 10 सानेट्स की काव्य यात्रा कीजिए ,आपकी मन की भाषा , हिन्दी मे .

 

Comments

Popular posts from this blog

डार्क लेडी सानेट 128 : मैं और तेरा पियानो

डार्क लेडी सानेट नं 127 : असली सुंदरता कौन है